गुजरात में मई महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। जहां पूरे अप्रैल महीने में राज्य के ज्यादातर शहरों में भीषण गर्मी ने तांडव मचाया, वहीं मई महीने की शुरुआत से ही अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है। पिछले 3 दिनों से राज्य के अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही बिजली भी गिर रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक राज्य में मौसम का हाल कैसा होगा। इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई 2025 को गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। IMD ने पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी गुजरात के नास्कांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, दक्षिण गुजरात के वडोदरा, छोटा उदेपुर, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली, सौराष्ट्र-कच्छ, नामली, अमरेली, भावनगर और कच्छ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा IMD ने इन जिलों में बारिश होने और बिजली चमकने के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में समर वेकेशन में चलेंगी 1400 अतिरक्त बसें, जानें किस रूट पर ज्यादा?
कैसा रहेगा अगले 5 दिन का मौसम?
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा। IMD ने पूर्वानुमान के मुताबिक 4 मई से लेकर 9 मई 2025 तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इसके साथ ही बिजली भी गिरेगी और आंधी आने की भी पूरी संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines