गुजरात में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के ज्यादातर शहरों में लू के कारण भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। अहमदाबाद में लगातार 4 दिन तक तापमान 43 डिग्री है। हालांकि, आज गुजरात के लोगों को भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान जताया है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल और परेश गोस्वामी ने भी लू से राहत मिलने की संभावना जताई है।
तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में गुजरात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दिखने वाली है। इसके बाद आने वाले दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अंबालाल पटेल के अनुसार शुक्रवार को गुजरात के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। उत्तर गुजरात के बनासकांठा के साथ-साथ पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, मोरबी और कच्छ में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान आने की संभावना है। इसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हवा की गति में भी मध्यम वृद्धि होगी। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात रेलवे: 11 से 13 अप्रैल तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, सामने आई लिस्ट
छिटपुट बारिश की संभावना
वहीं, मौसम वैज्ञानिक परेश गोस्वामी के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में आज लू से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में मौसम बदलेगा और तापमान गिरने के साथ ही हवा की गति भी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर और मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, दक्षिण गुजरात में हवा की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटा हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर गुजरात के वाव, थराद, पाटन, मेहसाणा और बनासकांठा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines