गुजरात के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; लुढ़का तापमान, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

गुजरात के मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिसने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दिलाई है। बीते दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Gujarat Weather today (9)
विज्ञापन

गुजरात में भीषण गर्मी की मार के बाद बदलाव आया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव ने राज्य के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत देने का काम किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि अलगे 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisment

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अहमदाबाद, आनंद, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, अमरेली, भावनगर और बोटाद जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बाकी जिलों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है।

फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई गई है कि 15 से 17 अप्रैल के बीच राज्य का तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान लू चलने का अनुमान भी जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को कच्छ, बनासकांठा और साबरकांठा में लू के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा और राजकोट में 16 और 17 अप्रैल को लू चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इन शहरों में लुढ़का तापमान

IMD के अनुसार राज्य के भुज में 37, नलिया में 33, अमरेली में 39, भावनगर में 39, द्वारका में 31, ओखा में 32, पोरबद्र में 33, राजकोट में 40, वेरावल में 32, रवि में 31, सुरनगर में 39, महुवा में 32, केशोद में 35, अहमदाबाद में 38, दीसा में 36, गांधीनगर में 37, बड़ौदा में 37, सूरत में 33 और दमन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ