गुजरात में बेमौसम बारिश के बाद फिर से गर्मी का आगमन हो गया है। बीते दिन राज्य के ज्यादातर शहरों में फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। इस दौरान राज्य के कई शहरों का तापमान भी बढ़ा है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुजरात में भीषण गर्मी की संभावना जताई है। इसके साथ ही IMD ने कुछ जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिर से तापमान 41 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
4 जिलों में लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी की संभावना जताते हुए बताया कि राजकोट, बनासकांठा, साबरकांठा और कच्छ में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसलिए IMD ने 4 जिलों में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ विभाग ने संभावना जताई है कि गुजरात का तापमान फिर से 41 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। विभाग के अनुसार, गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद राज्य के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 41 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: विकसित गुजरात में मरीज को 10 KM पैदल लाद कर ले गए अस्पताल, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास की घटना
इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी
इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा और राजकोट में लू चलने की संभावना जताई है। इसलिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines