गुजरात में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले ही गुजरात के कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने लोगों को गर्मी और लू से राहत देने का काम किया। लेकिन अब राज्य में फिर से गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कुछ जिलों में तो मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू का अलर्ट तक जारी कर दिया है। हालांकि, बीते दिन राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके साथ राज्य में एक बार फिर से मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है।
हीटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 16 से लेकर 17 अप्रैल के दौरान गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ समेत गुजरात के कई अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ विभाग ने दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण असहज स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई है।
इस इलाके में हुई बेमौसम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में वृद्धि हुई। सौराष्ट्र और कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। राज्य के इन क्षेत्रों में निचले स्तरों पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। वहीं, गुजरात के अरावली पर्वतमाला में मौसम बदल गया है। अरावली और भिलोदा में भीषण गर्मी के बीच बेमौसम बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Ambaji Ropeway: 15 से 17 अप्रैल तक बंद रहेगा परिक्रमा मार्ग और अंबाजी गब्बर रोपवे
शहरों का तापमान
IMD के अनुसार, गुजरात में बीते दिन भुज में 41, नलिया में 35, कांडला (पो) में 39, कांडला (एयरपोर्ट) में 44, अमरेली में 22, भावनगर में 42, द्वारका में 32, ओखा में 33, पोरबद्र में 34, राजकोट में 42, वेरावल में 31, सुरनगर में 43, महुवा में 40, केशोद में 39, अहमदाबाद में 43, दीसा में 41, गांधीनगर में 43, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 41, सूरत में 40 और दमन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines