Gujarat Weather: उत्तर गुजरात और पूर्वी गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। कच्छ में अधिकतम तापमान भी 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में पारा 39 से 40 डिग्री के आसपास भी रह सकता है। इसके अलावा मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल महीने में राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल के बाद राज्य में गर्मी बढ़ सकती है। 10 मई के आसपास समुद्र तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ भयंकर तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। बता दें, 20 मार्च से मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जतताई है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात आने की संभावना है। गुजरात के कई इलाकों में अप्रैल महीने में हवा और चक्रवात के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना है। अप्रैल के महीने में मौसम बदल सकता है। 14 अप्रैल के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं। 19, 20 और 21 अप्रैल को समुद्र का तापमान बढ़ सकता है। 26 अप्रैल को बहुत गर्मी पड़ सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
गांधीनगर में कुछ दिनों पहले ठंड का असर दिखा था, लेकिन पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शहरवासियों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस मौसम का असर राज्य की राजधानी में भी महसूस किया गया। उधर, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पारा गिर रहा है। उधर, पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।
इसका असर पूरे दिन महसूस किया गया और शनिवार को सुबह का तापमान 21.4 डिग्री रहा, जबकि शाम का तापमान 37.6 डिग्री रहा। उधर, रविवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह का तापमान थोड़ा बढ़कर 22 डिग्री हो गया, जबकि शाम का तापमान एक डिग्री गिरकर 36.5 डिग्री हो गया। वहीं, रात में ठंड का सामना करने वालों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि 21 से 23 मार्च तक राज्य में गर्मी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- गुजरात में भीषण गर्मी के बीच लू की चेतावनी, IMD ने बताया कैसे रहेंगे अगले 3 दिन
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines