Gujarat Weather: नवरात्रि खत्म, लेकिन बारिश नहीं…, 5 जिलों में अलर्ट, वीकेंट पर कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather: पिछले 3 दिनों से गुजरात में हल्की से धीमी और धीमी से तेज बारिश हो रही है. इससे राज्य में नवरात्रि के पर्व पर असर पड़ा है. बारिश के चलते पंडालों में पानी और कीचड़ भर गया है, जिससे गरबा खेलने वालों को परेशानी हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने भी रविवार तक 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है.

gujarat weather

Gujarat Weather: शारदीय नवरात्रि खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी है. गुजरात के लिए यह त्योहार बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस नवरात्रि राज्य में गरबा और डांडिया का महा उत्सव मनाया जाता है. मगर मौसम की मार इस बार की नवरात्रि को फीका कर रही है. बता दे कि पिछले 3 दिनों से गुजरात के कई जिलों में हल्की और धीरे-धीरे तेज होने वाली बरसात हो रही है. इस वजह से आम जनमानस को तो परेशानी हो ही रही है लेकिन त्योहार का मजा भी कम हो रहा है. दरअसल, बारिश होने से कीचड़ और जलभराव हो गया है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, आज यानी 27 सितंबर को साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पानमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, वलाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में छिटपुट बारिश के आसार है.

वीकेंड के लिए IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने गुजरात में रविवार, 28 सितंबर के लिए लेटेस्ट वेदर अपडेट दिया है. इसमें नर्मदा, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, 29 सितंबर को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसगर में भी हल्की बरसात होने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ