Gujarat Weather: नवरात्र से ठीक पहले गुजरात में फिर मानसून दस्तक दे रहा है. मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक राज्य में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को वडोदरा और उसके आस-पास के इलाकों में बरसात हुई. इससे तापमान में भी बदलाव हुआ है. तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेंगी. वहीं, देश के कई राज्यों में पहले से मानसून की वापसी ने तबाही का आलम मचाया हुआ है.
गुजरात के इन जिलों में बारिश की संभावना
IMD द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार, 22 सितंबर तक उत्तर गुजरात के गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, दक्षिण गुजरात के वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड और केंद्र शासित प्रदेश दमन तथा दादरा-नगर हवेली में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें-मौसम को बिगाड़ते हैं El Nino और La Nina इफेक्ट, सर्दियों को लेकर क्या है IMD की भविष्यवाणी?
इसके अलावा, सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव जिलों में भी बारिश हो सकती हैं. जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है.
आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम?
गुजरात में आज दिन के समय भी बादल आकाश में बने रहेंगे. कुछ स्थानों में शाम तक बादल बने रहेंगे. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि, राज्य में उमस बहुत ज्यादा है, जिस कारण दिन में गर्मी ज्यादा महसूस होती है.
इस साल गुजरात में ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल गुजरात में सामान्य से 28% ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. गुजरात में कुल 107% तक बारिश हुई है. इस साल के मानसून के प्रभावों को ला नीना इफेक्ट का असर माना जा रहा है. इसमें सामान्य से ज्यादा वर्षा होती है.
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
8 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
20 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
20 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines