गुजरात में बीते दिन से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति देखने के मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट दिया है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। ओधव, वेजलपुर, खोखरा जैसे इलाकों में पानी भर गया है। आम जन जीवन एक दम अस्तव्यस्त सा हो गया है। अभी कुछ दिन पहले बारिश पर विराम लग गया था, लेकिन फिर से इसके एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। फिलहाल, आने वाले 6 दिनों में मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। इसी के साथ लोगों से बिना वजह बाहर न जाने की सलाह भी दी रही है।
कहां-कहां होगी बारिश ?
28 जुलाई को अरावली,बनासकांठा, साबरकांठा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वलसाड, वडोदरा, आनंद, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, राजकोट में भारी बारिश हो सकती है। जबकि डांग, कच्छ, जामनगर, जूनागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।
29 जुलाई को छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वलसाड, तापी, डांग, नवसारी, कच्छ, राजकोट, अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कच्छ, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में हल्की का अलर्ट है। 30 से लेकर 2 अगस्त तक पूरे उत्तर गुजरात में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
किन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मेहसाणा, पंचमहल, अहमदाबाद, अरावली, साबरकांठा, गांधीनगर और बनासकांठा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, कच्छ, पाटन, सुरेंद्रनगर, आनंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि भावनगर, जूनागढ़, मोरबी, जामनगर, राजकोट, अमरेली, पोरबंदर, गिर सोमनाथ में हल्की बारिश का अलर्ट है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया रेड अलर्ट
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
1 day agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines