हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat Weather: गुजरात के 9 जिलों में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

गुजरात में कुछ दिनों से बारिश दौर हल्का चल रहा है, लेकिन मानसून के फिर से एक्टिव हो जाने से अलग-अलग जगह वर्षा हो रही है। फिलहाल, अब मानसून कितने दिन रहने वाला है और इसके कारण कहां-कहां बारिश हो सकती है, जानिए आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट।

विज्ञापन

गुजरात में इन दिनों हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते गर्मी से राहत भी मिल रही है। मानसून को लेकर जिनको लग रहा था कि अब जा चुका है। उनको फिर से मानसून की हल्की से भारी बारिश के रुप में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिन बारिश का दौर रहेगा। इसके चलते राहत के साथ-साथ थोड़ी बहुत समस्या आम लोगों को हो सकती है। आईएमडी ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

21 से लेकर 27 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते दिन यानी 20 जुलाई को रिमझिम- रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर भविष्यवाणी की है। पोरबंदर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढें- Gujarat Weather: गुजरात के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब तक रहेगा मानसून

आज से 27 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

20 जुलाई को जूनागढ़, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर जिलों में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा 21 जुलाई को दाहोद, महिसागर, बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

22 जुलाई को पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, भरूच, सूरत, डांग, तापी, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, अमरेली में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।

वहीं, 23 से लेकर 27 जुलाई तक का मौसम विभाग ने बताया कि अहमदाबाद, पंचमहल, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, दाहोद और महिसागर समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापी, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, राजकोट, अमरेली, भावनगर, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ और कच्छ जिलों में भी हल्की बारिश का अलर्ट दिया गया है।

विज्ञापन

किन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बनासकांठा, जामनगर, द्वारका, कच्छ शामिल हैं। इसके अलावा, जूनागढ़, बोटाद, सुरेंद्रनगर, आणंद, राजकोट और पोरबंदर जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस बार का मानसून अपनी दस्तक बीच-बीच देता रहा है और अलग-अलग जिलों में एक्टिविटी भी देखने को मिली है। 

ये भी पढ़ें-  Gujarat Weather: गुजरात के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola