News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
गुजरात में इन दिनों हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते गर्मी से राहत भी मिल रही है। मानसून को लेकर जिनको लग रहा था कि अब जा चुका है। उनको फिर से मानसून की हल्की से भारी बारिश के रुप में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिन बारिश का दौर रहेगा। इसके चलते राहत के साथ-साथ थोड़ी बहुत समस्या आम लोगों को हो सकती है। आईएमडी ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
21 से लेकर 27 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते दिन यानी 20 जुलाई को रिमझिम- रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर भविष्यवाणी की है। पोरबंदर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है।
ये भी पढें- Gujarat Weather: गुजरात के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब तक रहेगा मानसून
20 जुलाई को जूनागढ़, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर जिलों में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा 21 जुलाई को दाहोद, महिसागर, बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।
HRW WARNING pic.twitter.com/oLnTggNqaC
— IMD Ahmedbad (@IMDAHMEDABAD) July 20, 2025
22 जुलाई को पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, भरूच, सूरत, डांग, तापी, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, अमरेली में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।
वहीं, 23 से लेकर 27 जुलाई तक का मौसम विभाग ने बताया कि अहमदाबाद, पंचमहल, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, दाहोद और महिसागर समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापी, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, राजकोट, अमरेली, भावनगर, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ और कच्छ जिलों में भी हल्की बारिश का अलर्ट दिया गया है।
20 जुलाई 2025 के लिए मौसम की चेतावनी#imd #WeatherUpdate #mausam #Rainfall #heavyrain #monsoon #uttarakhand #gujarat #konkan #goa #karnataka #kerala #tamilnadu #chhattisgarh #westbengal #ArunachalPradesh #MonsoonAlert #WeatherUpdate #RainySeason #StaySafe @moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/mW32EzTR5p
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 20, 2025
मौसम विभाग ने जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बनासकांठा, जामनगर, द्वारका, कच्छ शामिल हैं। इसके अलावा, जूनागढ़, बोटाद, सुरेंद्रनगर, आणंद, राजकोट और पोरबंदर जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस बार का मानसून अपनी दस्तक बीच-बीच देता रहा है और अलग-अलग जिलों में एक्टिविटी भी देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।