गुजरात में फिर से कई जगहों पर मानसून एक्टिव हो गया है। राज्य में कभी भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने गांधीनगर और अहमदाबाद हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल, जामनगर, बनासकांठा, पाटन, कच्छ और मोरबी में बारिश को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। अभी तक तो राज्य में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल रही है। आईएमडी ने आज से 21 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले हल्की बारिश हर जगह हो रही है। राज्य के लोगों को राहत की सांस मिल रही है।
कहां-कहां हो सकती है बारिश?
आज 20 और 21 जुलाई को राज्य कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ये इलाके पाटण, वाव, थराद, बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा में हो सकती है। कच्छ में भी बहुत मामूली बारिश हुई है। इसके बाद सौराष्ट्र में भी बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तरी गुजरात में बारिश की कोई संभावना है। जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, सुरेंद्रनगर, मोरबी, द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, भावनगर, अमरेली, सोमनाथ जैसे सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य गुजरात के वडोदरा, वीरमगाम, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, नडियाद में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
किन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने द्वारका, कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मोरबी, जामनगर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा, दाहोद, पंचमहल, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, खेड़ा, गांधीनगर, आणंद, बोटाद, जूनागढ़, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, राजकोट और पोरबंदर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा, कुछ जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है।
काफी दिनों से मानसून की एक्टिविटी कम ही देखने को मिल रही थी। अब फिर से मानसून के अलग-अलग जिलों में एक्टिव होने से हल्की से भारी का अनुमान जताया जा रहा है। आईएमडी ने फिलहाल, भारी बारिश को लेकर चेतावनी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines