गुजरात के अलग-अलग इलाकों में बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद अहमदाबाद शहर में रात बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अहमदाबाद के नारोल लांभा, घाटलोडिया, प्रहलादनगर समेत पश्चिमी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई है। शहर के पूर्वी हिस्से के कई इलाकों में बेमौसम बारिश भी शुरू हो गई है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा गांधीनगर के माणसा में 0.94 इंच, नाडियाड में 0.87 इंच, वडोदरा में 0.79 इंच, देवदार में 0.75 इंच, सोजित्रा में 0.75 इंच, भावनगर में 0.67 इंच, कपड़वंज में 0.63 इंच, वासो में 0.63 इंच, धोलका में 0.59 इंच, मेहसाणा में 0.39 इंच, बयाड में 0.39 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही राज्य के 49 तालुकाओं में एक इंच या उससे कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आज भी शाम से अगले तीन घंटों का पूर्वानुमान बताया है। इसमें बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, अमरेली, महिसागर, दाहोद, खेड़ा, आनंद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, अमरेली, भावनगर, मोरबी, पंचमहल, वडोदरा और बोटाद में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा अगले 5 दिनों का मौसम?
बता दें, गुजरात के लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गुजरात के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। कच्छ समेत बनासकांठा, अरावली और साबरकांठा के कुछ भागों के साथ ही राजकोट, अमरेली और गिर सोमनाथ में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य में 6 मई से लेकर 9 मई तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के 7 जिलों में गरज के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने बताया 5 से लेकर 8 मई का अपडेट
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines