Gujarat Weather Update: गुजरात में नवरात्रि के रंग को बारिश लगातार भंग कर रही है. रविवार को दक्षिण गुजरात में 7 से 8 इंच बारिश दर्ज की गई है. इससे सौराष्ट्र समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया. गरबा पंडालों में भी पानी भरने से उत्सव का मजा किरकिरा होता दिख गया. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए कुछ इलाकों में रेड अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है.
रविवार को मूसलाधार बारिश
मानसून सितंबर की शुरुआत तक विदा हो जाता है लेकिन इस बार अक्टूबर शुरू होने वाला है लेकिन देश के कई राज्यों में बारिश दर्ज की जा रही है. 28 सितंबर, रविवार को गुजरात के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के साथ हवाएं चली. इससे गिर सोमनाथ के सूत्रापद में बांध टूट गया. यहां बीते दिन करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई है. नवसारी, सूरत और अन्य जिलों में भी बारिश हुई थी.
Red Alert पर गुजरात के ये जिले
IMD के मुताबिक, 72 घंटे पूरे राज्य और 48 घंटों के लिए दक्षिणी गुजरात में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण गुजरात में रेड अलर्ट है. इसका अर्थ है कि इस इलाके में आज और कल दोनों दिन तेज बारिश होने के आसार है. दरअसल, डिप्रेशन पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है जिस कारण से दक्षिण में बारिश होने की पूरी संभावना है. सौराष्ट्र में भी रेड अलर्ट है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
गुजरात में नवरात्र के त्योहार से पहले ही मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान किया था. यहां नवरात्रि का पर्व सबसे खास होता है ऐसे में बारिश होने से गरबा पंडालों, दुर्गा पूजा के पंडालों को भारू नुकसान झेलना पड़ रहा है. बीते दिन मध्य गुजरात के गांधीनगर, अहमदाबाद और खेड़ा समेत नवसारी में बारिश होनो से लोग पंडाल तक पहुंच नहीं पाए और जहां पहुंचे वहां पानी ही पानी था.
मंगलवार को बारिश
मौसमं विभाग ने 30 सितंबर, मंगलवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और कच्छ में बारिश होने के आसार है. आने वाले 7-8 घंटों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. आज भी सुबह 6 बजे तक राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें-चक्रवाती तूफान के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक, बारिश पर IMD का अलर्ट जारी
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines