Gujarat Weather Update: देशभर में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, जिसकी शुरुआत गुजरात से हुई है। इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद जैसे शहरों में गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों का घर के बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। मार्च महीने की शुरुआत से ही गुजरात में गर्मी अपना असली रूप दिखाने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की गई है।
गर्मी दिखाएगी अपना असली रंग
मौसम विभाग ने 10 मार्च से राज्य के 13 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। राज्य में अब गर्मी अपना असली रंग दिखाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटों तक गर्मी काफी तेज रहेगी। इसके साथ ही IMD ने उत्तर गुजरात से दक्षिण गुजरात तक के जिलों में लू चलने का अनुमान जताया है। वहीं, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के जिलों में भी लू चलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, कुछ जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा।
इन जिलों को येलो अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने अहमदाबाद, राजकोट, कच्छ, जूनागढ़, बनासकांठा, साबरकांठा, गांधीनगर, वलसाड और सूरत में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अमरेली, भावनगर, बोटाद और सुरेन्द्रनगर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3-4 दिनों तक तापमान 40 से 42 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही सौराष्ट्र-कच्छ, दक्षिण गुजरात में भी गर्मी बढ़ने की काफी संभावना है। एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। मार्च की शुरुआत से ही अहमदाबाद शहर में पारा 36 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि, अब गुजरात के कई शहरों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat सरकार देती है महिलाओं को 1 लाख रुपये; जानें क्या है योजना?
कब आएगा हवा में बदलाव
मौसम विज्ञानी परेश गोस्वामी ने पूर्वानुमान जताया है कि 10 मार्च से 13 मार्च के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। परेश गोस्वामी ने बताया कि आने वाले दिनों में आर्द्र हवाओं के कारण राज्य में असहनीय गर्मी और उमस रहेगी। विशेषकर 11 मार्च से हवा की गति बढ़कर 18 से 22 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं के कारण सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में गर्मी और उमस अधिक महसूस होगी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 mins agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines