गुजरात के वडोदरा में सलाटवाला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहं एक चूहे के काटने के बाद युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय व्यक्ति को सायाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
व्यक्ति के बाएं पैर में चूहे ने काटा
शहर के सलाटवाला इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय संदीपभाई मोरे रात को अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान उनके सिर और बाएं पैर में चूहे ने काट लिया। चूहे के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसएसजी (सायाजी) अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें ICU यूनिट में भर्ती कर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद संदीपभाई की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया, जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
परिवार को लगा सदमा
संदीपभाई मोरे की मौत से उनका परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि संदीपभाई बिल्कुल स्वस्थ थे। वो तो आराम से सो रहे थे। इस बीच ही उन्हें चूहे ने पैर में काट लिया। पहले तो उनकी तबियत सही थी। फिर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में एसएसजी (सायाजी) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत ICU यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों का कहना है कि उन्हें लगा उपचार के बाद वो ठीक हो जाएंगे। अचानक उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब होने लगी और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही करेलीबाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि अक्सर चूहे के काटने के मामले को सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines