Vadodara News: वडोदरा(भूपेंद्र सिंह ठाकुर)। क्रिकेटर यूसुफ पठान टीएमसी के सांसद बनने के बाद वडोदरा में लगातार विवादों से घिरे हुए है, अबकी बार वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्लॉट पर TMC सांसद यूसुफ पठान द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है, बीजेपी के पूर्व पार्षद विजय पवार ने आरोप लगाते हुए कहा की वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यूसुफ पठान को प्लॉट देने का फैसला लिया था और प्रस्ताव राज्य सरकार तक को भेजा गया था लेकिन राज्य सरकार ने कॉर्पोरेशन की सिफारिश को रद्द कर दिया था जिसके बावजूद यूसुफ पठान ने प्लॉट पर कब्जा कर तबेला बना दिया था।
प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप
आपको बता दें, वडोदरा के तांदलजा स्थित अपने आवास के बगल वाले प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप है, यूसुफ पठान ने 2012 में प्लॉट खरीदने की मांग वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से की थी, जिसके बाद कॉर्पोरेशन प्रस्ताव मंजूर कर 2014 में राज्य सरकार के पास भेजा था, लेकिन सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जिसके बाद अब इतने साल बाद यह विवाद सामने आया है।
ये भी पढ़ें- ’45 किलो सोना, 15 करोड़ कैश…’ तांत्रिक ने लालच दे परिजनों के सामने कई बार लूटी महिला की अस्मत
प्लॉट खाली कराने की मांग
मामला सामने आने के बाद पूर्व पार्षद की वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को प्लॉट खाली कराने की मांग के बाद कॉर्पोरेशन भी हरकत में आया और यूसुफ पठान को एक नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर प्लॉट पर से कब्जा हटाने का आदेश जारी किया है। वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ शीतल मिस्त्री का कहना है कि 6 जून को ही यूसुफ पठान को प्लॉट खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था और दो सप्ताह का समय दिया गया था। अगर 15 दिनों में यूसुफ पठान प्लॉट खाली नही करते है तो वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कानूनी कार्यवाही के तहत कब्जा किए हुए प्लॉट को खाली कराने के लिए कॉर्पोरेशन अपनी ओर से कार्यवाही तक कर सकता है।
क्या है पूरा मामला
साल 2012 में पठान ने वीएमसी (Vadodara Municipal Corporation)से इस प्लॉट की मांग की थी, क्योंकि उस समय अंडर कंस्ट्रक्शन उनका घर उस प्लॉट से सटा हुआ था। इस प्लॉट के लिए करीब 57,000 रुपये की पेशकश भी की थी।
ये भी पढ़ें- गुजरात BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? CR पाटिल बने मंत्री, दावेदारों में 4 के नाम आगे
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines