Gujarat under-construction bridge portion collapses in Palanpur: गुजरात से बड़ी खबर है। यहां पालनपुर में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव का काम चल रहा है। यह पुल रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा था। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें पुल के ढहने के वक्त एक शख्स बचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसकी पुल के मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। फिलहाल कांग्रेस ने इस घटना के बहाने पर सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।
देखिए VIDEO
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1716470137489109297
गांधीनगर से जांच के लिए टीम रवाना
बनासकांठा-पालनपुर के जिला अधिकारी वरुण बरनवाल ने बताया कि संभवत: यांत्रिक खराबी के कारण पुल पर लगे गार्डर गिर गए। इस मामले की टेक्निकल जांच के लिए गांधीनगर से एक टीम पालनपुर जा रही है। मलबे के नीचे दबकर मरे एक शख्स का वीडियो निकाला गया है। राहत-बचाव का काम जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1716417365053964297
साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड है या…
कांग्रेस के प्रवक्ता रोशन गुप्ता ने पुल के ढहने को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा। साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड है। गुजरात के भाजपाई भ्रष्टाचारी मॉडल की यही हकीकत है।
https://twitter.com/rohanrgupta/status/1716423571940205009
जिग्नेश ने कहा- गुजरात में विकास की नई परंपरा शुरू
वहीं, जिग्नेश मेवाणी ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि गुजरात में विकास की नई परंपरा शुरू हुई है। भ्रष्टाचार इतना करो कि पुल बनने के पहले ही ढह जाए, ताकि नया पुल बने और नया कमीशन निकाला जा सके। उत्तर गुजरात के पालनपुर की यह घटना है। इसके पहले भी अनेक पुल टूटे हैं, पर उनकी क्या जांच हुई, जांच का क्या नतीजा आया, कौन दोषी पाया गया?
एक महीने में पुल ढहने की दूसरी घटना
पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 सितंबर को सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया था। ट्रक समेत कई गाड़ियां नदी में गिर गई थीं। 10 लोग भी पानी में डूब गए थे। हालांकि रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाल लिया गया था। यह पुल भोगावो नदी पर बना था।
यह भी पढ़ें: Watch Video:वेश्यावृत्ति कूल प्रोफेशन है, कॉमेडियन विदुषी स्वरूप के बयान पर विवाद, कुमार विश्वास ने घेरा
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
5 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
17 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines