हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Tourism Day: एक साल में गुजरात आए 18 करोड़ से अधिक टूरिस्ट, बना पर्यटकों की खास पसंद

Gujarat Tourism Record 2023-24: गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलु अयार बेरा ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष 2023-24 में 18.59 करोड़ से अधिक पर्यटक गुजरात के मेहमान बने हैं।

विज्ञापन

Gujarat Tourism Record 2023-24: पूरी दुनिया 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के रूप में मनाती है। विश्व पर्यटन दिवस का खास मौका हो और भारत की बात न हो… ऐसा हो ही नहीं सकता। इस मौके पर देश के सभी राज्यों का पर्यटन रिकॉर्ड 2023-24 सामने आ गया है। इस पर्यटन रिकॉर्ड 2023-24 में गुजरात के नंबर ने सभी ध्यान अपनी तरफ खींचा है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री मुलु अयार बेरा ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष 2023-24 में 18.59 करोड़ से अधिक पर्यटक गुजरात के मेहमान बने हैं।

8.59 करोड़ से अधिक टूस्टिस आए गुजरात

पर्यटन मंत्री मुलु अयार बेरा के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने राज्य में पर्यटन, व्यापार, रोजगार, आध्यात्मिक और औद्योगिक निवेश समेत सभी सेक्टर्स में 360 डिग्री का विकास किया है। आज इस विकास को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आगे बढ़ा रहे हैं। पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा ने बताया कि गुजरात हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा का राज्य बना हुआ है। पिछले साल 2023-24 में 18.59 करोड़ से अधिक टूस्टिस गुजरात में आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब कोई भी डेवलपर स्थापित कर सकेगा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क

पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि

पर्यटन मंत्री मुलु अयार बेरा ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान गुजरात में 18.59 करोड़ से अधिक पर्यटक आए। इनमें 17.50 करोड़ स्थानीय पर्यटक और 23.43 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। इसमें 11.38 करोड़ से ज्यादा पर्यटक एक दिन के लिए रुके जबकि 7.21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक रात भर रुके। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान पर्यटकों की संख्या 14.98 करोड़ थी। पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 में गुजरात आने वाले पर्यटकों की संख्या में 24.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola