Ahmedabad to Bihar Festival Special Train: गुजरात में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर भारतीय रेलवे की तरह से आई है, दरअसल रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा को लेकर यात्रियों के लिए अहम फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान पूरे देश में 6 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें कई सारी स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से यूपी और बिहार तक भी चलेगी। त्योहारों के दौरान यह स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से रवाना होगी।
पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद से बिहार के लिए 2 साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इसमें से एक ट्रेन अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद और दूसरी ट्रेन साबरमती-सीतामढ़ी-अहमदाबाद के बीच चलाई जाएंगी। इन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का किराया भी स्पेशल होगा।
अहमदाबाद – दानापुर स्पेशल ट्रेन: 09457/09458 (अहमदाबाद से दानापुर ट्रेन)
अहमदाबाद-दानापुर 09457 स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। ये ट्रेन हर रविवार को सुबह 8.25 बजे अहमदाबाद से चलकर 25 तारीख को दोपहर 3 बजे दानापुर बिहार पहुंचेगी।
दानापुर-अहमदाबाद 09458 स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। जो हर सोमवार को शाम 6.10 बजे दानापुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी।
साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन: 09421/09422 (साबरमती से सीतामढी ट्रेन)
साबरमती-सीतामढ़ी 09421 स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी. जो प्रत्येक शनिवार को शाम 7.10 बजे साबरमती से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8.30 बजे सीतामढी पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट! 113 से ज्यादा डैम में 100% पानी भरा, देखें मानसून सीजन के आंकड़े
सीतामढी-साबरमती 09422 स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी. जो प्रत्येक सोमवार को शाम 4 बजे सीतामढी से उड़ान भरेगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा किला, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, सिसवा बाजार, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशन पर रुकेगी।
ऐसे करें फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में बुकिंग
यात्री 29 सितंबर से त्योहारों के दौरान घर जाने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें बुक कर सकेंगे। ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के कोच होंगे। ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.enquiry Indianrail.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines