Gujarat to Punjab Amritsar-Jamnagar Expressway: अब गुजरात से पंजाब बाय रोड जाना आसान होने वाला है, ये काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा। दरअसल, NHAI द्वारा भारत के दूसरे सबसे लंबे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर जोरों से काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है अगले साल तक अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का पूरा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए 4 राज्यों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात शामिल है। एक्सप्रेसवे के निर्माण से इन चारों राज्यों का को फायदा होगा।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण
NHAI भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस हाईवे का 915 किमी हिस्सा ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट के आधार पर बनाया जाएगा। यह 4 से 6 लेन का होगा। बाकी बचे हुए हिस्से को नेशनल हाईवे से अपग्रेड किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण काम 2019 में शुरू हुआ था। माना जा रहा है कि अगले साल तक इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा और सड़क पर संचालन भी शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात में नहीं थमेगी उद्योग की लहर; भूपेन्द्र पटेल सरकार ने किया GIDC के जमीन आवंटन की नीति में संशोधन
एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
इस एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों रोकने के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। फिलहाल हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़िया चलाने की इजाजत नहीं होगी। हर किलोमीटर पर एक इमरजेंसी कॉल बॉक्स बनाया जाएगा। दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत एंबुलेंस आएगी। एक्सप्रेसवे के निर्माण से अमृतसर और जामनगर के बीच की दूरी घटकर सिर्फ 1256 किमी रह जाएगी, जो फिलहाल 1430 किलोमीटर है। इससे 26 घंटे का सफर घटकर 13 घंटे रह जाएगा।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines