हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

टीचर ने कोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति, गुजरात में नाबालिग छात्र संग हुई थी फरार

गुजरात में एक ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्र के साथ फरार हो गई। गिरफ्तारी के बाद टीचर की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई, कि वह करीब 20 हफ्ते की गर्भवती है। टीचर ने अब गर्भपात की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन
Crime

गुजरात में एक ट्यूशन टीचर और नाबालिग छात्र से जुड़ा मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 23 साल की यह महिला शिक्षक अपने नाबालिग छात्र के साथ कई शहरों वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और वृंदावन में घूमने के बाद जब लौटी, तो वह गर्भवती पाई गई। अब उसने कोर्ट से गर्भपात की अनुमति मांगी है, क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार यह गर्भावस्था उसके लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम उत्पन्न कर सकती है।

बता दें कि टीचर की गिरफ्तारी 30 अप्रैल को POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस) एक्ट के तहत की गई थी। इससे पहले 25 अप्रैल को छात्र के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे के साथ लापता है। बाद में पुलिस ने दोनों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के पास से बरामद किया।

टीचर 20 हफ्ते की गर्भवती

गिरफ्तारी के बाद टीचर की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह करीब 20 हफ्ते की गर्भवती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि गर्भ में पल रहे बच्चे का जैविक पिता कौन है। पुलिस ने बच्चे का डीएनए सैंपल लिया है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें-  Gujarat: मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, 2204 करोड़ रुपये के कार्यों को दी मंजूरी

टीचर के वकील का क्या दावा

टीचर के वकील वाजिद शेख ने बताया, कि कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया है कि गर्भावस्था महिला के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है। साथ ही, यह भी तर्क दिया गया है, कि कम उम्र के किशोर से गर्भ ठहरना मेडिकल दृष्टि से असामान्य माना जाता है, जिससे भ्रूण की सेहत पर भी सवाल उठते हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बता दें कि फिलहाल आरोपी महिला जेल में बंद है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। कोर्ट में अब इस याचिका पर सुनवाई होगी, और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि न्यायालय इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या निर्णय देता है।

ये भी पढ़ें-  गुजरात में बिजली कनेक्शन के नियमों में 3 बदलाव, ग्रामीण परिवारों के हित में बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें