जरात के सूरत शहर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का अपहरण कर लिया गया. आपको बता दें यह घटना सूरत के पर्वत पाटिया इलाके की है. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक डर के मारे भाग रहा है, जबकि कुछ युवक उसका पीछा कर रहे हैं. कुछ ही देर में आरोपी युवक को पकड़ लेते हैं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं. इसके बाद उसे जबरन एक कार में बैठाकर वहां से ले जाते हैं. पीड़ित युवक की पहचान प्रदीप सिंह के नाम से हुई है, जो एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी का काम करता है. प्रदीप ने पुणा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक यह घटना 16 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पर्वत पाटिया चार रास्ता इलाके में हुई.
प्रदीप ने बताया कि कुरियर की डिलीवरी देकर लौटते समय आकाश राजपूत, गोपाल और उनके छह साथियों ने उसे घेर लिया. आरोपियों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और फिर उसे जबरन एक नीले रंग की सुजुकी कार में बिठा लिया. इसके बाद कार में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई. आरोपी प्रदीप को कई इलाकों में घुमाते रहे और बाद में एक सोसाइटी के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार इस घटना की वजह दो दिन पहले हुई एक मामूली कहासुनी थी. उसी का बदला लेने के लिए अपहरण की साजिश रची गई. फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 hrs agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
1 day agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
2 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
6 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
9 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines