सूरत में दिनदहाड़े कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का हुआ अपहरण, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में दिनदहाड़े कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक प्रदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

सूरत में दिनदहाड़े कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का हुआ अपहरण, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

जरात के सूरत शहर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का अपहरण कर लिया गया. आपको बता दें यह घटना सूरत के पर्वत पाटिया इलाके की है. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक डर के मारे भाग रहा है, जबकि कुछ युवक उसका पीछा कर रहे हैं. कुछ ही देर में आरोपी युवक को पकड़ लेते हैं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं. इसके बाद उसे जबरन एक कार में बैठाकर वहां से ले जाते हैं. पीड़ित युवक की पहचान प्रदीप सिंह के नाम से हुई है, जो एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी का काम करता है. प्रदीप ने पुणा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक यह घटना 16 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पर्वत पाटिया चार रास्ता इलाके में हुई.

विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि कुरियर की डिलीवरी देकर लौटते समय आकाश राजपूत, गोपाल और उनके छह साथियों ने उसे घेर लिया. आरोपियों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और फिर उसे जबरन एक नीले रंग की सुजुकी कार में बिठा लिया. इसके बाद कार में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई. आरोपी प्रदीप को कई इलाकों में घुमाते रहे और बाद में एक सोसाइटी के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार इस घटना की वजह दो दिन पहले हुई एक मामूली कहासुनी थी. उसी का बदला लेने के लिए अपहरण की साजिश रची गई. फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ