नई दिल्ली: अंधविश्वास की जड़ें आज भी इतनी गहरी हैं कि कुछ लोग इसके चक्कर में पड़कर सबकुछ गंवा बैठते हैं। इसी तरह का मामला गुजरात में सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। दरअसल, पिता और ताऊ को शक था कि लड़की के अंदर भूत है।
खूब यातना दी
ऐसे में उन्होंने उसे खूब यातना दी। लड़की को गन्ने के खेत में बांधकर पीटा गया, उसे भूखा रखा। इन यातनाओं के बाद उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि पिता और ताऊ तंत्र-मंत्र में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि इससे भूत भाग जाएगा। हालांकि मारपीट के बाद लड़की की मौत हो गई। जब घटना के बारे में लड़की की मां और नाना को पता चला तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद यह पूरा मामला खुला। घटना गिर सोमनाथ जिले में तालाला के धावा गांव की है।
भाई को बताई बात
पुलिस के मुताबिक, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली मृतक लड़की की उम्र 14 साल थी। वह करीब सालभर से ताऊ दिलीप अकबरी के घर रह रही थी। ताऊ तंत्र मंत्र में भरोसा करता है। उसने ही 1 अक्टूबर को सूरत में रहने वाले भाई भावेश को फोन लगाकर बताया कि तुम्हारी बेटी को भूत लग गए हैं। यह सुनकर पिता सूरत से धावा पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सलाह की और उसका भूत भगाने के लिए तंत्र मंत्र का रास्ता चुन लिया।
अभी पढ़ें – MP News: प्यार का दर्दनाक अंत!, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी
गन्ने के खेत में जमकर पीटा
इसी दिन पिता और ताऊ लड़की को लेकर गांव के गन्ने के खेत में गए। यहां उसे बांधकर जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद लड़की बेसुध हुई तो दोनों भाई उसे उसी हालत में छोड़कर घर आ गए। 5 अक्टूबर को जब उन्होंने खेत में जाकर देखा तो बेटी उसी हालत में पड़ी थी। इसके 2 दिन बाद 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे दोनों खेत में पहुंचे तो बेटी के शरीर से बदबू आ रही थी और कीड़े लग गए थे तब उन्हें लगा कि बेटी की मौत हो गई है। दोनों ने उसी रात बेटी का शव वहीं खेत में जला दिया। इसके बाद उन्होंने मां को बताया, शक होने पर मां ने पूछा कि अंतिम संस्कार के लिए उसका इंतजार क्यों नहीं किया गया, तब जाकर पूरा मामला खुला।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines