Gujarat Shetrunjay Mountain 6 Roads Project: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर एक पहलू पर खास ध्यान दे रही है। इसी के तहत राज्य के विकास को देखते हुए सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा शत्रुंजय पर्वत परगांवों को जोड़ने वाली 6 सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस रोड प्रोजेक्ट से 10 गांवों के 21,000 से अधिक नागरिक लाभान्वित होंगे। इस बात की जानकारी राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवालों के जवाब देते हुए दी है।
6 रोड प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि गुजरात सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके तहत शत्रुंजय पर्वत पर 6 रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए लगभग 32 करोड़ रुपये का प्रावधान है। शत्रुंजय पर्वत के आसपास के करीब गांवों को जोड़ने वाली सड़क से 10 गांवों को लाभ होगा।
1200 साल पुराने मंदिर
इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री विश्वकर्मा ने बताया कि शेत्रुंजी नदी के तट और शत्रुंजय पर्वत पर 108 छोटे-बड़े मंदिर और 872 तीर्थस्थल हैं, जो करीब 1200 साल पुराने हैं। इस लिहाज से यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लगभग 4 से 5 लाख पर्यटक आते हैं।
यह भी पढ़ें: Gujarat: अंबाजी मंदिर में कब होगा होलिका दहन? दो भागों में बंटा फाल्गुन पूर्णिमा
10 गांवों का होगा विकास
इसके लिए आसपास के 6 गांवों को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग का निर्माण होगा, जिसके लिए 51.57 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इससे आसपास के 10 गांवों का विकास होगा। साथ ही इन गांवों में रहने वाले करीब 21,000 से अधिक लोग भी इसका लाभ उठा पाएंगे। इन 6 रोड प्रोजेक्ट में से 3 प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, जबकि बाकी के 3 प्रोजेक्ट के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines