गुजरात के इन जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

Gujarat Weather News: गुजरात के कुछ स्थानों पर मौसम विभग ने 2 दिन हल्की बारिश की सभावना जताई है. संभावना है कि राज्य के कुछ जिलों में बिजली की तेज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Gujarat weather, Gujarat news, Gujarat latest news, heavy rain, weather department, IMD, गुजरात मौसम, गुजरात न्यूज, गुजरात ताजा खबर, भारी बारिश, मौसम विभाग, आईएमडी

बारिश

Gujarat Weather News: गुजरात के कुछ स्थानों पर मौसम विभग ने 2 दिन बारिश की सभावना जताई है. संभावना है कि राज्य के कुछ जिलों में बिजली की तेज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 40 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार में हवाएं चल सकती हैं. मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग ने मछुआरों को भी नदियों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. वहीं IMD द्वारा हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा आने वाले 2 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात के दमन, दादरा नगर हवेली, भावनगर, सूरत, वलसाड, गिरसोमनाथ, जूनागढ़, नवसारी, तापी, डांग और अमरेली सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा विभाग ने अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है. विभाग द्वारा मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के सक्रिय होने के कारण बारिश का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन

अभी तक सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

इस साल में गुजरात सहित देश भर में अच्छी बारिश देखने को मिली है। गुजरात की बात करें तो इस साल सामान्य से लगभग 28 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य में अब तक 107 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। गुजरात के सौराष्ट्र के अलावा अन्य सभी जगहों पर बारिश ने शतक पूरा कर लिया है। वहीं उत्तर गुजरात में 118.72 प्रतिशत, मध्य पूर्व हिस्से में 110.10 प्रतिशत, सौराष्ट्र में 93.36 प्रतिशत, कच्छ में 135.95 प्रतिशत और दक्षिण गुजरात में 110.72 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ