गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में रोड नेटवर्क पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नाडियाड-पेटलाड-खंभात मार्ग पर पेटलाड में कॉलेज चौकड़ी के पास सरदार वल्लभभाई पटेल रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया। इस रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण 31 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस रेलवे ओवर ब्रिज से पेटलाद तालुका के 14 गांवों के 1.22 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।
इन 14 गांवों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज से पेटलाद तालुका के पेटलाद, पडगोल, मेहलव, बंधनी, पोरदा, विश्नोली, वटव, रंगाईपुरा, दावलपुरा, शाहपुरा, जोगन, खड़ाना, शेखड़ी, धर्मज जैसे गांवों की अनुमानित 1.22 लाख आबादी को सीधे लाभ होगा। सीएम भूपेंद्र पटेल ने बताया कि यह रेलवे ओवर ब्रिज टोल-फ्री है। इससे लोगों का सफर और ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों के समय और पैसों की बचत होगी।
आणंद-पेटलाद-खंभात को भी जोड़ेगा ये ब्रिज
इसके अलावा, यह ब्रिज आणंद-पेटलाद-खंभात को भी जोड़ता है। इसलिए आणंद जिले के आणंद, पेटलाद और खंभात तालुका के सभी क्षेत्रों के लोगों को भी इस पुल के निर्माण से काफी लाभ होगा। इन क्षेत्रों के लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: बैसाखी पर देश के कोने -कोने से हरिद्वार पहुंचे लोग; गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
वडोदरा में बन रहा प्लास्टिक वेस्ट से रोड
मालूम हो कि वडोदरा जिले के शिनोर तालुका में 10.19 करोड़ रुपये की लागत से साधली-सेगवा सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस सड़क की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह सड़क पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करके बनाई जाएगी। इससे यह एक टिकाऊ बुनियादी ढांचा पहल बन जाएगी।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines