Gujarat Sardar Sarovar Dam: गुजरात के सरदार सरोवर डैम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरदार सरोवर डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से डैम के पानी को नर्मदा नदी में छोड़ा गया है। इससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निर्देश के अनुसार रविवार सुबह सरदार सरोवर नर्मदा बांध के 5 गेट खोले गए हैं। इससे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया। इसकी वजह से गरुड़ेश्वर के पास नर्मदा नदी पर बना गरुड़ेश्वर वियर डैम ओवरफ्लो हो गया है।
ऐसे हुई शुरुआत
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले लगातार बारिश की वजह से ओंकारेश्वर बांध में जलस्तर बढ़ा, जिसके बाद ओंकारेश्वर बांध का पानी छोड़ा गया, जिसके कारण सरदार सरोवर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा। वहीं अब जलस्तर बढ़ने के बाद सरदार सरोवर बांध के 9 गेट 1.50 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इससे 90,000 क्यूसेक पानी बांध से निकलकर नीचले क्षेत्र में चला गया है। रिवर बेड पॉवर स्टेशन (RBPH) की 6 मशीनों और सरदार सरोवर बांध के गेटों के संचालन की वजह से कुल 1,35,000 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया।
यह भी पढ़ें: 40 साल से गुजरात की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही ये संस्था, समाज में ला रही बदलाव
25 गांवों के लिए अलर्ट
प्रभारी कलेक्टर ममता हिरपारा ने बताया कि वडोदरा जिले में नर्मदा नदी तट के शिनोर, दाभोई और करजन तालुका के कुल 25 गांवों में सतर्कता और एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इन गांवों में दाभोई तालुक के चंदोद, करनाली और नंदेरिया, करजन तालुक के अंबाली, बरकल, दिवार, मालसर, दरियापुरा, मोलेथा, झांजड, कंजेथा, शिनोर, मांडवा, सुरशमल और पुरा, आलमपुरा, राजली, लिलाईपुरा, नानी कोरल, बिगी कोरल, जूना सर, सागरोल, ओज, सोमज, देलवाड़ा, अरजपुरा गांव शामिल हैं।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
6 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
22 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines