Gujarat Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार के थे, जो श्यामला जी मंदिर के दर्शन करके अपने शहर अहमदाबाद लौट रहे थे।
हादसा हिम्मतनगर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसा होने का कारण कार की तेज स्पीड और ड्राइवर को नींद का झपकी लगना है। अचानक नींद का झटका लगने से आगे चल रहा ट्रक नजर नहीं आया और कार सीधे उसमें भीड़ गई।
ओवरस्पीड हादसे का एक कार हो सकता है
साबरकांठा SP विजय पटेल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक में पीछे से टक्कर के कारण कार आगे से बुरी तरह पिचक गई। कार का बंपर अलग हो गया और शव उसमें फंस गए। कटर से काट कर शवों को निकाला गया। कार में 8 लोग सवार थे और इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी, इसलिए इतनी जोरदार टक्कर हुई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। साबरकांठा थाना पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।मृतकों की शिनाख्त धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई। 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी घायल हुए हैं, जिनका हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines