Gujarat Renewable Energy Sector: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स के लक्ष्य को हासिल करने में गुजरात तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सरकार में गुजरात साल 2024-25 में राज्य के अलग- अलग सरकारी भवनों पर 48 मेगावाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 177.4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
जलवायु परिवर्तन विभाग
गुजरात के पास 36 गीगावॉट से ज्यादा सोलर एनर्जी की क्षमता है। प्रदेश के जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से राज्य सरकार के अलग-अलग सरकारी विभागों के भवनों पर सोलर रूफटॉप लगाये जा रहे हैं। इससे सोलर रूफटॉप अधिकतम उपयोग हो सकेगा। इस योजना के तहत मार्च 2024 तक राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के भवनों पर 56.8 मेगावाट क्षमता के 3023 सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: हरा-भार बनेगा गुजरात! इस अभियान के तहत पूरे राज्य में लगाए जाएंगे 17 करोड़ पौधे
गुजरात सरकार बड़ा फैसला
इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए इस साल राज्य के अलग-अलग सरकारी भवनों पर 48 मेगावाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 177.4 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स के जरिए 2023-24 में गुजरात में कुल 24765.3 मिलियन यूनिट्स का उत्पादन हुआ है। इसमें 9637 एमयू सौर, 14201 एमयू पवन, 885.325 एमयू हाइड्रो, 69 छोटे हाइड्रो और 42 एमयू बायोमास और खोई है। चरणका सोलर पार्क जैसे प्रोजेक्ट की सफलता ने गुजरात को भारत में सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में सबसे आगे खड़ा कर दिया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
8 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
10 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines