Gujarat Rtion Card e-KYC: गुजरात सहित सभी राज्यों के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से राशन कार्ड को आधार संख्या से जोड़ने के लिए समय सीमा के भीतर 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य के सभी कार्ड धारकों को इस अभियान में शामिल होकर e-KYC कराने का अनुरोध किया है।
‘MY RATION’ मोबाइल ऐप
जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 26.19 लाख राशन कार्डों के 78.54 लाख लाभार्थियों का e-KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा किया जा चुका है। वहीं, बचे हुए बाकी राशन कार्ड धारकों का e-KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए सरकार द्वारा ‘MY RATION’ मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया गया है। इस एप्लिकेशन के जरिए राशन कार्ड धारक अब घर बैठे आसानी से e-KYC कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात के अंबाजी में लगेगा भाद्रवी पूनम का महामेला, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सख्त हिदायत
e-KYC के लिए जरूरी है
बता दें कि, e-KYC के लिए राशन कार्ड धारक को राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके बिना e-KYC का प्रोसेस पूरा नहीं हो सकता है। साथ ही, राशन कार्ड लाभार्थी घर पर ई-केवाईसी कर सकते है। सरकार द्वारा संचालित ई-ग्राम केंद्र, मामलातदार और जोनल कार्यालय से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें: जल संचय जन भागीदारी योजना की PM Modi ने की शुरुआत, कहा- जल संरक्षण में गुजरात दुनिया के लिए उदाहरण
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines