Gujarat Weather: गुजरात में बढ़ने वाला है ठंड का लेवल; राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना

Gujarat Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 दिसंबर के बीच गुजरात के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

Gujarat Weather Update (13)

Gujarat Weather Update: गुजरात में मौसम तेजी से बदल रहा है, राज्य में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। वहीं उत्तर-पूर्वी की सर्द हवाओं ने राज्य में ठंड का लेवल बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 दिसंबर के बीच गुजरात के माहौल में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। जहां तमिलनाडु-पुड्डचेरी में चक्रवात फंगल ने कहर बरपा रहा है। वहीं गुजरात में इस चक्रवात का कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। इस बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने मावठा, तूफान के साथ ठंड की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

गुजरात पर ‘फेंगल’ का असर

मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने यह भी बताया कि फंगल चक्रवात का गुजरात पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु-पुड्डचेरी में तबाही मचाने के बाद ‘फेंगल’ का असर अरब सागर तक पहुंचने की आशंका है। इसकी वजह से 4 से 8 दिसंबर तक एक डिप्रेशन सक्रिय रहेगा। अरब सागर में एक डिप्रेशन सक्रिय हो जाएगा और इसका रास्ता ओमान या सोमालिया की ओर होगा।

विज्ञापन

यहां हो सकती है बारिश

अंबालाल पटेल के अनुसार, इस दबाव और चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 4 से 5 दिसंबर तक गुजरात के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने के कारण दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और वडोदरा के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ