गुजरात के वलसाड जिले में अतुल और वलसाड के बीच रेलवे ट्रैक पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण सोमवार 26 मई से 6 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस ब्लॉक के कारण 26, 27 और 28 तारीख को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 3 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 मिनट से 1.25 घंटे देरी से चलेंगी। 69154 वलसाड-उमरगांव मेमू सोमवार और मंगलवार को पूरी तरह रद्द कर दी गई है। सोमवार, 26 तारीख को प्रातः 10.40 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक तथा प्रातः 11.20 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
कितनी देरी से चलेंगी ट्रेनें?
अतुल और वलसाड के बीच ब्लॉक के कारण 12926-पश्चिम एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 1.50 बजे देरी से चलेगी। इसी प्रकार 16588-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से, 22195-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन रविवार को 25 मिनट देरी से चलेगी। जबकि सोमवार 26 तारीख को 19015-दादर पोरबंदर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से चलेगी। इसके अलावा 22954 गुजरात एक्सप्रेस ट्रेन 1.30 घंटे, 20924 गांधीधाम-तिरुनेल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनट देरी से चलेगी।
कौनसी ट्रेनें की गई रद्द?
69154 वलसाड-उमरगांव रोड मेमू ट्रेन सोमवार को रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार 19567 विवेक एक्सप्रेस रविवार को 1.50 घंटे देरी से चलेगी। 19015 दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को भी 25 मिनट देरी से चलेगी। इसके अतिरिक्त, 09003 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 30 मिनट देरी से चलेगी, 22543 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से चलेगी। 28 तारीख से केवल मालगाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
ये भी पढ़ें- गुजरात के हित में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला, लोगों को इस समस्या से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 hr agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines