Gujarat Digital Crop Survey Start: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के किसानों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी तहत राज्य में आज से डिजिटल फसल सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। प्रदेश के 33 जिलों के सभी क्षेत्रों में रबी 2024-25 डिजिटल फसल सर्वेक्षण आयोजित किया गया है। फसलों का ये डिजिटल सर्वेक्षण 45 दिनों तक चलेगा। इस सर्वे में ग्राम स्तर पर सेलेक्टेड सर्वेक्षकों द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत गुजरात के 18,464 गांवों के सभी कृषि योग्य क्षेत्रों के एक करोड़ से अधिक सर्वेक्षण जमीनों को कवर किया जाएगा।
डिजिटल फसल सर्वेक्षण की शुरुआत
बता दें कि भारत सरकार की तरफ से साल 2024-25 से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के साथ ये पहल शुरुआत की गई थी। इस पहल के तहत देश के सभी राज्यों में फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाता है। इस मुहिम का पहला पार्ट खरीफ 2024-25 में शुरू हुआ था, जो इस साल 25 अक्टूबर को पूरा हुआ। अब 15 दिसंबर से इस मुहिम का दूसरा पार्ट रबी 2024-25 में शुरू हो गया है।
100 प्रतिशत वॉटर टेबल सैंपल
इस डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कारण 100 प्रतिशत वॉटर टेबल सैंपल नंबर 12 को रजिस्ट्रड किया जाएगा। जिससे सैंपल नंबर 12 में फसल पंजीकरण में किसानों को ज्यादा आसानी होगी। दरअसल, पहले राजस्व विभाग द्वारा आयोजित सर्वेक्षण में जो वॉटर टेबल सैंपल नंबर 12 का पंजीयन किया गया था, वो पूरी तरह से पूरा नहीं था।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने किया मरीजों के लिए बड़ा ऐलान, अब कहीं से भी खरीद सकते हैं दवा
4 जनवरी के बाद बढ़ सकती है ठंड
हाल ही में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी करते हुए एक मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि 26 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने जा रहा है। जिसके चलते 26 से 4 जनवरी तक मावठा आ सकता है। 4 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। जनवरी ठंडी हो सकती है यानी इस महीने कड़ाके की ठंड सकते हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
22 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines