Gujarat Election PM Modi Casts Vote: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इससे पहले वह गांधीनगर राजभवन से वोट डालने के लिए निकले।
पीएम मोदी ने वोट डालने से पहले स्कूल जाते समय रास्ते में लोगों का अभिवादन भी किया। पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए पीएम मोदी ने अपनी बारी का इंतजार भी किया और फिर वोट डाला।
कल से बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन को दी बधाई
लोकतंत्र का पर्व गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देना चाहता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इससे पहले आज उन्होंने राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद में अपना वोट डालूंगा।”
दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान
गुजरात में दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान जारी है। ये 93 सीटें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में आती हैं।
अंतिम फेज में इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
अंतिम चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी। सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनावी मैदान में हैं। उनके अलावा वीरमगाम से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर दक्षिण जहां भगवा पार्टी ने अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा है।
विपक्ष के नेता, कांग्रेस के सुखराम राठव छोटा उदयपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वीरमगाम, वडगाम और घाटलोडिया सीटों से लखाभाई भारवाड़, जिग्नेश मेवाणी और अमी याज्ञनिक चुनाव लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) से देवगढ़बरिया से भरत वखला, देवदार से भीमा चौधरी, गांधीनगर दक्षिण से दौलत पटेल, विरमगाम से कुंवरजी ठाकोर और घाटलोडिया से विजय पटेल दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
पहले चरण में 63.14 प्रतिशत हुआ था मतदान
कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान गुजरात में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 day agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines