Hardik Patel casts vote: गुजरात के वीरमगाम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने राज्य में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला और कहा कि पार्टी 150 सीटों के साथ बड़े अंतर से जीतेगी। पटेल ने चंद्रनगर प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ 264 पर वोट डाला।
मतदान के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पटेल ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद “सुरक्षा और सुशासन” के मॉडल को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा, “गुजरात के लोग विकास के लिए मतदान करेंगे। देश और दुनिया में सुरक्षा और सुशासन का एक मॉडल उभरा है। यह मॉडल आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। पीएम मोदी कहते हैं कि यह चुनाव सामान्य नहीं है।”
ये चुनाव अगले 20 वर्षों में गुजरात का भविष्य तय करेगा: पटेल
यह कहते हुए कि ये चुनाव अगले 20 वर्षों में गुजरात का भविष्य तय करेंगे, भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि लोग उनकी पार्टी के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह चुनाव गुजरात के अगले 20 साल का भविष्य तय करेगा। एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में जा रहा है। हम 150 सीटों के साथ बड़े अंतर से सरकार बनाएंगे। जनता का भरोसा भाजपा पर है।”
वोट डालने से पहले की ये अपील
इससे पहले आज उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के विकास के लिए काम किया है।
वोट डालने से पहले पटेल ने कहा, “मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है। मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें। हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है।”
हार्दिक की पत्नी ने भी जताया भरोसा
पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने चुनाव में अपने पति की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि लोग हार्दिक का समर्थन करते हैं और वह विजयी होंगे।
उन्होंने कहा, “यह कांटे की टक्कर नहीं है, हर कोई हार्दिक के साथ है। हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक को चुनौतियां पसंद हैं और वह इस चुनौती से भी पार पा लेंगे। वह निश्चित रूप से जीतेंगे।” विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines