बीजेपी गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली करारी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। नतीजे आए चंद दिन ही गुजरें हैं और बीजेपी ने ‘‘आप’’ विधायक चैतर बसावा को गिरफ्तार कराकर अपनी बौखलाहट जनता के सामने रख दी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गुजरात प्रभारी गोपाल राय, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चैतर बसावा की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
‘‘आप’’ के मुताबिक, विधायक चैतर बसावा द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करने पर बीजेपी सरकार बौखला गई है। पहले बीजेपी ने गुंडों से उन पर हमला करवाया। जब वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए, तो उन्हीं पर झूठा मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी चाहे जितना भी जुल्म करे, ‘‘आप’’ के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का भ्रष्टाचार गुजरात की जनता के सामने लाने से नहीं डरेंगे।
विसावदर उपचुनाव में हार के बाद BJP बौखलाई- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक चैतर बसावा की बीजेपी सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी को विसावदर में उसकी हार की बौखलाहट बताया। उन्होंने एक्स पर कहा कि गुजरात में ‘‘आप’’ विधायक चैतर बसावा को बीजेपी ने गिरफ़्तार कर लिया। विसावदर उपचुनाव में ‘‘आप’’ के हाथों हार के बाद बीजेपी बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ्तारियों से ‘‘आप’’ डर जाएगी, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब बीजेपी के कुशासन, बीजेपी की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं, बीजेपी को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।
विधायक बसावा की BJP द्वारा गिरफ्तारी शर्मनाक- गोपाल राय
‘‘आप’’ के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि गुजरात में ‘‘आप’’ विधायक चैतर बसावा की बीजेपी द्वारा गिरफ्तारी शर्मनाक है। विसावदर उपचुनाव में हार से बीजेपी तिलमिलाई हुई है, अगर वो सोचते हैं कि ऐसी हरकतों से ‘‘आप’’ डर जाएगी, तो ये उनकी भारी भूल है। गुजरात की जनता बीजेपी के दमन, गुंडागर्दी और तानाशाही से तंग आ चुकी है, अब जनता इसका करारा जवाब देगी।
BJP के नेताओं का भ्रष्टाचार बेनकाब किया- दुर्गेश पाठक
गुजरात ‘‘आप’’ के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब-जब बीजेपी डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है। ‘‘आप’’ विधायक चैतर बसावा ने जब बीजेपी के नेताओं का भ्रष्टाचार बेनकाब किया, तो बौखलाई बीजेपी ने तुरंत पुलिस को आगे कर दिया। लेकिन याद रखो, आम आदमी पार्टी के नेता न तो तुम्हारी तानाशाही से डरते हैं, न ही तुम्हारी पुलिसिया धमकियों से झुकते हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करोगे, तो जनता सड़कों पर उतरकर तुम्हारा नकाब उतार देगी। अब जनता भी तुम्हारी चालें समझ चुकी है। ना डरेंगे, ना झुकेंगे, अब सिर्फ लड़ेंगे।
BJP नेता हमारे विधायकों पर हमला करवा रहे- ईशुदान गढ़वी
उधर, ‘‘आप” गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने शनिवार को कहा कि जब से भाजपा विसावदर चुनाव हारी है, वह पूरी तरह से बौखला गई है। विसावदर चुनाव में हार के बाद भाजपा नेता हमारे विधायकों पर हमला करवा रहे हैं। आज चैतर भाई बसावा तहसील में एक संकलन मीटिंग में गए थे। वहां उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। मीटिंग में कुछ ऐसे लोग थे, जो भाजपा के अपेक्षित नहीं थे। जब चैतर भाई ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, तो उन पर हमला कर दिया गया।
ईशुदान गढ़वी ने कहा कि चैतर भाई बसावा आदिवासी समाज के मुद्दों को बहुत मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने भाजपा के मंत्रियों द्वारा मनरेगा योजना में गरीब आदिवासियों के करोड़ों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मुद्दा उठाया और उन मंत्रियों के बेटों को जेल में डलवाया। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। चैतर भाई बसावा भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को खुले आम उजागर कर रहे हैं। इस वजह से भाजपा उनके खिलाफ साजिश रचकर उन पर हमला करवा रही है।
ईशुदान गढ़वी ने कहा कि जब चैतर भाई बसावा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय, भाजपा के इशारे पर उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें हिरासत में ले लिया। यह गुजरात में क्या हो रहा है? लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है। चैतर भाई बसावा की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं है। अगर एक विधायक को आदिवासियों की आवाज उठाने के लिए दबाया जा रहा है, तो यह भाजपा की आदिवासी विरोधी नीति को दर्शाता है। अगर एक विधायक का यह हाल है, तो आम जनता का क्या होगा? भाजपा आम जनता के साथ क्या-क्या करती होगी? ये सारे मुद्दे “आप” उठाने वाली है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines