हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Politics: भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे Hardik Patel, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरा करूंगा

विज्ञापन

Gujarat Politics: गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के विधायक दल की बैठक में पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, वो उसे पूरा करेंगे।

वीरमगाम से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले हार्दिक पटेल ने कहा कि एक बार फिर बीजेपी ने सरकार बनाई है और यह देखना है कि गुजरात कैसे मजबूत होता है और अगले 5-10 वर्षों में आगे बढ़ता है।

और पढ़िए – गुजरात में 12 दिसंबर को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP, CM भूपेंद्र पटेल समेत 20 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1601455115780558849

भूपेंद्र कैबिनेट में जगह को लेकर पूछे गए सवाल पर हार्दिक ने कहा कि मुझे नहीं पता, मैंने शुरू से ही एक सैनिक की भूमिका निभाई है। पार्टी मुझे जो भी भूमिका सौंपेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – Bihar: कुढ़नी की सियासी पिच पर नीतीश कुमार के ‘खिलाड़ी’ बोल्ड, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ही उठाए सवाल

अल्पेश बोले- विकास की राजनीति के लिए PM मोदी पर भरोसा

बैठक में पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ-साथ भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे गांधीनगर दक्षिण से उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया। मुझे शानदार जीत दिलाने के लिए मैं लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं। लोग विकास की राजनीति के लिए नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

पूर्णेश मोदी बोले- गुजरात के लोग पीएम मोदी के साथ खड़े हैं

भाजपा के पूर्णेश मोदी ने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल को भी बधाई देता हूं। जिस तरह से उन्होंने गुजरात में प्रचार किया, सभी ने शानदार योगदान दिया और गुजरात के लोग पीएम मोदी के साथ खड़े रहे।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola