हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 लाख की फंडिंग, पाकिस्तानी हैंडलर… जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की खतरनाक और सनसनीखेज साजिश का खुलासा

Jaish-e-Mohammed Terrorists: गुजरात पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पकड़कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आतंकियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
jaish-e-mohammed terrorists

गुजरात से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें लेकर कोर्ट की रिमांड अर्जी में बेहद सनसनीखेज और खतरनाक खुलासे हुए हैं। देश को दहलाने की एक बहुत बड़ी और गहरी साजिश रची जा रही थी, जिसका अब पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुका है। रिमांड रिपोर्ट में जो बातें सामने आई हैं, वो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

Jaish-e-Mohammed: मसूद अजहर की बहन सैदा को मिली जैश की महिला विंग की कमान, कराची में लगेगा कैंप

5 महीने से चल रहा था खेल

गिरफ्त में आए आरोपी पिछले करीब 5 महीनों से वैश्विक आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के एक्टिव मेंबर्स के तौर पर काम कर रहे थे। गुजराती में ‘जिहादी’ साहित्य स्थानीय युवाओं के ब्रेनवॉश के लिए जिहादी लिटरेचर यानी नफरती किताबों का गुजराती भाषा में अनुवाद किया गया था, ताकि गुजरात के युवाओं को गुमराह करके इस दलदल में घसीटा जा सके। 3 लाख की टेरर फंडिंग मुख्य आरोपी अहमद गांचीवाला और इब्राहिम मामद हुसैन घांघा को इस नेटवर्क को चलाने और साजिश को अंजाम देने के लिए 3 लाख रुपये की फंडिंग मिलने का भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठा है हैंडलर

पाकिस्तानी हैंडलर ‘शायरीबाज’ इस पूरे खेल के पीछे पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर है, जो पाकिस्तानी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता है और उसका कोडनेम अब्दुल्ला उर्फ शायरीबाज है। यही शख्स इन्हें दिशा-निर्देश दे रहा था।वडोदरा में कश्मीरी कनेक्शन जांच में सामने आया है कि वडोदरा में एक अज्ञात कश्मीरी शख्स ने इन मुख्य आरोपियों से सीक्रेट मीटिंग यानी मुलाकात भी की थी। गुजरात को अशांत करने की इस साजिश की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आतंकी अब स्थानीय स्तर पर पैठ बनाने की कोशिश में थे। गुजरात ATS ने कोर्ट से इन आरोपियों की रिमांड मांगी है।

जैश-ए-मोहम्मद बना रहा महिलाओं की नई टेरर विंग, मसूद अजहर की ऑडियो में हुआ खुलासा

विज्ञापन

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

ATS अब इस बात की बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि क्या इन आतंकियों ने गुजरात के किसी बड़े शहर, धार्मिक स्थल या सरकारी दफ्तर पर आतंकी हमला करने के लिए रेकी की थी या नहीं? साथ ही, वो अज्ञात कश्मीरी शख्स कौन था जो वडोदरा आकर इनसे मिला, उसकी तलाश भी तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से बहुत बड़ी साजिश वक्त रहते नाकाम हो गई है, लेकिन ‘शायरीबाज’ जैसे पाकिस्तानी हैंडलर्स का यह नेटवर्क कितना फैला हुआ है, इसका सच अब ATS की पूछताछ में पूरी तरह बाहर आएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola