PM Modi Dahod Rally: 'सिंदूर उजाड़ने वाले पाकिस्तान को धूल चटा दी', दाहोद में पाकिस्तान पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi Dahod Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान विभाजन के बाद पैदा हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी करना है।

PM Modi Dahod Rally
विज्ञापन

PM Modi Dahod Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने पहले एक बड़ा रोड शो किया, उसके बाद पीएम ने दाहोद में भारतीय रेलवे के के लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। दाहोद में पीएम ने एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान, पाकिस्तान और ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। पीएम ने कहा कि ‘जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी।’ पीएम के संबोधन से जुड़ी बड़ी बातें यहां पढ़िए।

पाकिस्तान का लक्ष्य दुश्मनी करना- PM

दाहोद में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ‘जो देश (पाकिस्तान) विभाजन के बाद पैदा हुआ, उसका लक्ष्य भारत से दुश्मनी करना है। साथ ही पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुंचाना चाहता है।’ वहीं, पीएम ने कहा कि ‘पाकिस्तान के उलट हमारा लक्ष्य गरीबी उन्मूलन, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और अपना विकास करना है।’ पीएम ने कहा कि ‘विकसित भारत तभी संभव है जब हमारे सुरक्षा बल और अर्थव्यवस्था मजबूत हों।’

विज्ञापन

‘हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी’

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि ‘पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेना ने कार्रवाई की। हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी।’ पीएम ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि ‘पिता को उनके बच्चों के सामने (पहलगाम में) गोली मार दी गई। जब हम उन तस्वीरों को देखते हैं, तो खून खौलता है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी, इसलिए मोदी ने वह किया जिसके लिए आपने उन्हें प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी दी। मैंने सुरक्षा बलों को खुली छूट दी। हमारे बहादुरों ने वह किया जो दुनिया ने कई दशकों से नहीं देखा था।’

विज्ञापन


पीएम ने आगे ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ‘हमने नौ आतंकी ठिकानों की तलाशी ली। उनके स्थान की पुष्टि की और 22 मिनट में हमने उनको मिट्टी में मिला दिया। जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है।’ उन्होंने कहा कि ‘आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा मोदी से मुकाबला कितना मुश्किल होता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ