गुजरात के नर्मदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने गुजरात के विकास मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकास का दावा करने वाले गुजरात में एक मरीज को सड़क और एंबुलेंस के अभाव में 10 किलोमीटर पैदल लादकर अस्पताल ले जाया गया। आपको यह जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि घटना फेमस ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई है।
झोली में बांधकर मरीज को ले गए अस्पताल
यह घटना नर्मदा जिले के चापट गांव की है, जो राज्य के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल, इस गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। ग्रामीणों ने तुरंत व्यक्ति का घरेलू उपचार किया और उसे लेकर अस्पताल भागे। लेकिन गांव में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने के कारण लोग पीड़ित व्यक्ति को झोली में बांधकर पैदल चलकर मैन रोड तक लेकर आए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पीड़ित व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
गांव में नहीं पहुंच सकती एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, इस गांव में सड़क न होने और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी घटनाएं केवल एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे ‘विकसित गुजरात’ के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं पास के गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच सकती। गांव की हालत के बारे में स्थानीय प्रशासन और उसके जनप्रतिनिधि हर कोई जानता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में 6 लेन बनेगा ये फेमस रिंग रोड; जानें क्या AUDA की प्लानिंग?
बुनियादी सुविधाओं से वंचित है गांव
गुजरात का यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस गांव के लोगों को आज भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी का सफर पैदल तय करना पड़ता है। इस गांव तक गुजरात सरकार की सड़क अभी तक नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, इस गांव में आंगनवाड़ी और प्राथमिक स्कूल तक नहीं है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines