नफरत हारी, मोहब्बत जीती! गोधरा के 100% मुस्लिम वोटर्स वाले वार्ड से निर्दलीय हिंदू उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत

गुजरात के गोधरा शहर ने अपने नगरपालिका चुनावों में एक अप्रत्याशित और ऐतिहासिक चुनावी परिणाम के बाद पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बता दें कि गोधरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 में हिंदू निर्दलीय उम्मीदवार अपेक्षा बेन सोनी ने भारी बहुमत से चुनाव में जीत हासिल की है जबकि इस वार्ड में 100% मुस्लिम मतदाता रहते हैं.

Apekshaben Naineshbhai Soni

गुजरात के गोधरा शहर ने अपने नगरपालिका चुनावों में एक अप्रत्याशित और ऐतिहासिक चुनावी परिणाम के बाद पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बता दें कि गोधरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 में हिंदू निर्दलीय उम्मीदवार अपेक्षा बेन सोनी ने भारी बहुमत से चुनाव में जीत हासिल की है जबकि इस वार्ड में 100% मुस्लिम मतदाता रहते हैं.

विज्ञापन

यहां पर एक खास बात यह भी है कि उम्मीदवार का नाम वार्ड की मतदाता सूची में नहीं है और वह इस इलाके में रहती भी नहीं हैं. इसके बाद भी वार्ड के मतदाताओं ने कथित तौर पर धार्मिक पहचान के बजाय विकास प्राथमिकताओं के आधार पर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया.

विज्ञापन

जीत के बाद क्या बोलीं अपेक्षा सोनी?

अपेक्षा सोना का मानना है कि गोधरा में अतीत में कई दंगे हुए हैं, लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय ने उन पर भरोसा जताकर और उनकी चुनावी जीत सुनिश्चित करके सांप्रदायिक सद्भाव का एक शानदार उदाहरण पेश किया है. उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने मुझे पर भरोसा करके वोट दिया है, मैं उनसे वादा करती हूं कि उनके क्षेत्र में मौजूद किसी भी प्राथमिक मुद्दे या शिकायत का समाधान करने के लिए मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी.’

गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

इस बीच गुजरात के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है और उसने राज्य के सभी 15 नगर निगमों पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है. अहमदाबाद में बीजेपी ने 192 में से 146 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटें मिलीं, जो शहरी स्थानीय निकायों में विपक्ष की उपस्थिति में भारी गिरावट का संकेत है.

विज्ञापन

इसके अलावा सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया. सूरत में पार्टी ने 115 सीटें जीतीं जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 4 सीटें ही मिल सकीं. राजकोट और वडोदरा में भाजपा ने 65-65 सीटें जीतकर गुजरात के शहरी राजनीतिक परिदृश्य में अपना दबदबा कायम किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ