अहमदाबाद से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्टः गुजरात के अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने हाथी के दांत की तस्करी मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 14 किलो का एक विशाल हाथी दांत भी बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों को एक गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के स्टाफ को पेट्रोलिंग के दौरान यह सूचना मिली कि अहमदाबाद के बोडक देव इलाके में पेट्रोल पंप के पास प्रकाश जैन कुछ लोगों के साथ व्यापार की आड़ में हाथी के दांत की खरीद फरोख्त का अवैध कारोबार करते हैं।
और पढ़िए – Gujarat News: ऊना में दो गुटों में झड़प, पथराव के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
सूचना के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने प्रकाश जैन के पास डमी ग्राहक भेजा। जिसने प्रकाश से हाथी दांत खरीदने की बात कही, पहले तो प्रकाश ने इंकार कर दिया लेकिन विश्वास दिलाने के बाद 35 लाख में एक हाथी दांत बेचने को तैयार हो गया।
चंदन तस्कर वीरप्पन के संपर्क में था आरोपी
अधिकारी के मुताबिक डील तय होने पर प्रकाश उसे एक दूसरी जगह पर लेकर गया जहां पर अब्दुल, अनीश और एक महिला राबिया ने कपड़े में लिपटा हुआ एक 14 किलो का विशाल हाथी दांत क्राइम ब्रांच के डमी कस्टमर को दिखाया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बाकी अधिकारी भी वहां पहुंच गए और चारों को हिरासत में ले लिया इनमें एक महिला भी शामिल थी।
जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया दांत
अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि प्रकाश 1992 से 2006 के दौरान तमिलनाडु के सेलम इलाके में रहता था और चंदन तस्कर वीरप्पन के गांव अक्सर आया जाया करता था और उसके गुर्गों के संपर्क में भी था। फिलहाल पुलिस चारों से इस मामले में और भी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार यह रैकेट कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन शामिल है?
और पढ़िए – Rajkot News: राजकोट में डीजीएफटी के अधिकारी ने CBI कस्टडी में किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया ये आरोप
उन्होंने बताया कि चारों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए हाथी दांत को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
संबंधित खबरें
मां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines