Gujarat Government Give Reservation To Agniveers: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार अग्निवीरों को आर्म्ड पुलिस और एसआरपी की भर्ती में प्राधान्यता देगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीरों के संबंध में फैलाए जाने वाले भ्रम बेतुके हैं। गुजरात से पहले शुक्रवार को बीजेपी शासित यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने अग्निवीरों को राज्य की पुलिस भर्ती में आरक्षण देने का ऐलान किया। आपको बता दें, अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का आरोप है कि इस योजना से युवाओं के भविष्य को कोई फायदा नहीं होगा। हालांकि, बीजेपी का दावा है कि ये योजना युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है।
लोकसभा चुनावों के दौरान भी अग्निपथ योजना के मुद्दे को विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया था। संसद के मौजूदा सत्र में भी ये मुद्दा विपक्ष की ओर से प्रमुखता से उठाया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी शासित राज्यों की तरफ से किए गए ऐलान को विपक्ष की रणनीति की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़, एमपी और यूपी सरकार ने भी की घोषणा
वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने घोषणा की कि उनकी सरकार पुलिस आरक्षक, वन रक्षक और अन्य पदों की भर्ती में राज्य के अग्निवीरों को आरक्षण देगी। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, तब छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि उनकी सरकार पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण प्रदान करेगी।
बता दें, अग्निवीर, अग्निपथ योजना के तहत सेना के तीनों अंगों में चार साल के लिए सैनिकों की तैनाती की जाती है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस और सशस्त्र बलों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला किया है। अग्निवीर योजना वास्तव में न केवल सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने और सक्षम जवानों की भर्ती करने का प्रयास है, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर युवा बनाने का भी प्रयास है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines