हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat: मेरी बीवी को देख हॉर्न क्यों बजाया...शुरू हुआ झगड़ा, मामला पुलिस तक पहुंचा

Fight Over Horn In Gujarat: गुजरात के नवसारी में एक मामूली बात पर पड़ोसी ने दंपति के ऊपर डंडे से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Fight Over Horn

Fight Over Horn: सड़क पर हॉर्न बजाने के बाद साइड न देने या फिर लगातार हॉर्न बजाने को लेकर मारपीट या विवाद होने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन गुजरात में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद अलग कारण से हुआ है। गुजरात के नवसारी में एक गुस्साए पड़ोसी ने दंपति के ऊपर इसलिए हमला बोल दिया, क्योंकि उन्होंने पत्नी को देखकर हॉर्न बजाया था।

पड़ोसी ने दंपति को जैसे ही देखा, उसने कहा कि मेरी पत्नी को देखकर हॉर्न क्यों बजाया और हमला बोल दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, नवसारी के जलालपुर इलाके में स्थित एक अवध किम्बर्ले नाम की सोसाइटी में पड़ोसी ने एक दंपति की डंडों से पिटाई की। जिगर पटेल नाम के शख्स ने भाविन देसाई पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी को देखकर हॉर्न बजाया। भाविन के मना करने के बाद भी जिगर ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और डंडे से वार कर दिया। सिर में चोट लगने से भाविन वहीं पर गिर पड़ा। जिगर ने भाविन की पत्नी को नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी।

मारपीट का वीडियो वायरल

भाविन देसाई ने पूरे मामले को लेकर जलालपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भाविन देसाई की शिकायत की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और मामले में उचित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार ने शुरू कीं 6 नई मोबाइल मेडिकल वैन, 31 लाख श्रमिकों को मिला इलाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें