गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश विकास के लिए लगातार जरूरी और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत राज्य में कई विकास प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, जिसमें नए हाइवे बनाना, पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को रिडेवेलप करना और भी कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसी कड़ी में अब गुजरात सरकार नवसारी के लुंसीकोई फील्ड का कायाकल्प करने वाली है। इसके साथ ही इसमें 4 अलग-अलग खेलों के कोर्ट बनाने वाली है। लुंसीकोई फील्ड का यह रिडेवेलपमेंट नवसारी नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
लुंसीकोई फील्ड का रिडेवेलपमेंट
नवसारी नगर निगम ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने क्षेत्र के लुंसीकोई फील्ड का यह रिडेवेलपमेंट करने का फैसला किया है। इस फील्ड में 4 अलग-अलग खेलों के कोर्ट बनाए जाएंगे। फील्ड में खेल के नियमों के अनुरूप कोर्ट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने के लिए नया मैदान और खेल को बेहतर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा इससे क्षेत्र के युवाओं की भी खेल के लिए इच्छा जागेगी।
लुंसीकोई मैदान में आते हैं हजारों युवा
मालूम हो कि नवसारी के लुंसीकोई मैदान में हजारों युवा और नागरिक हर रोज सुबह एक्सरसाइज और दौड़ लगाने आते हैं। इनमें ज्यादातर युवा मैदान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होने वाली शारीरिक परीक्षा पास करने के लिए दौड़ का अभ्यास करते हैं। नियमों के अनुसार अगर इस मैदान में ट्रैक समेत खेल कोर्ट हों तो खेल की प्रैक्टिस और तैयारी बहुत अच्छी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा होगा अगले 7 दिनों का मौसम
नवसारी में बनेंगे अल्ट्रा-मॉडर्न खेल कोर्ट
नवसारी नगर निगम द्वारा 4 करोड़ रुपये की लागत से लुंसीकोई मैदान में अल्ट्रा-मॉडर्न 4 अलग-अलग खेलों के कोर्ट और सिंथेटिक ट्रैक बनाने का निर्णय लिया गया है। नवसारी नगर निगम के उप अभियंता राजेश गांधी ने बताया कि ‘स्पोर्ट्स सेक्टर में ज्यादा इंटीग्रिटी और मॉडर्निटी लाने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इसमें 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, 3 टेनिस कोर्ट, 2 पिकल बॉल कोर्ट, 1 बास्केटबॉल कोर्ट, 2 स्क्वैश कोर्ट जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं शामिल होंगी। इस मैदान में हेल्दी लाइफस्टाइल की भी सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines