गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। हाइवे, रोड और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही गुजरात की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात सरकार की तरफ से गुजरात वंदना संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है। इस म्यूजियम का निर्माण केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया जा रहा है।
12 एकड़ में फैला होगा म्यूजियम
इस म्यूजियम का काम अभी प्लानिंग के शुरुआती फेज में है। जानकारी के अनुसार, यह म्यूजियम केवड़िया में नर्मदा नदी के किनारे गोरा गांव में स्थापित होगा। इस म्यूजियम को करीब 26,000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा, जो 12 एकड़ में फैला होगा। प्लानिंग के अनुसार पहले से ही इस प्रोजेक्ट के डिजाइन पर काम किया जा रहा है।
8 टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड गैलरी
जानकारी के अनुसार इस म्यूजियम का थीम ‘गौरव-सिद्धि-उत्साह’ के आस-पास घूमती है। ये थीम गुजरात की सांस्कृतिक और परंपराओं को दर्शाती है। इसमें करीब 8 टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड गैलरी होंगी। इस गैलरी में गुजरात की वीरता, स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान जैसी बातों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि साल 1960 में कैसे गुजरात का गठन हुआ।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फंसे गुजरातियों के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी, इन प्रसिद्ध मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा
60 प्रतिशत काम पूरा
रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात वंदना संग्रहालय के लिए योजना और सब्जेक्ट-मेटर रिसर्च पूरा हो चुका है। अब इसके प्रेजेंटेशन का काम डिजाइन किया जा रहा है। इसके अलावा इसका वास्तुशिल्प (Architecture) डिजाइन का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
म्यूजियम का फोकस
इस म्यूजियम में लोगों को गुजरात की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय विकास में उसके योगदान का ओवरव्यू देखने को मिलेगा। म्यूजियम को स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि गुजरात की विरासत को संरक्षित करना है। इसके साथ ही म्यूजियम का फोकस गुजरात में हो रहे विकास और प्रगति को उजागर करने पर होगा।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
21 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines