गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने असिस्टेंट कंपनी सेक्रेटरी के पद पर भर्ती जारी की है। जीएमआरसी ने भर्ती अधिसूचना जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। तो अगर आप अहमदाबाद में रहते हैं और यहां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) के सहायक कंपनी सचिव पद के लिए आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
संगठन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC)
पद सहायक कंपनी सचिव
रिक्तियां 1
आयु सीमा 28 साल
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन की समय सीमा 25-3-2025
कहां आवेदन करें https://www.gujaratmetrorail.com/
शैक्षणिक योग्यता क्या-क्या जरूरी है
- कंपनी सचिव (CS) की डिग्री भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) से प्राप्त की जानी चाहिए।
- किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी/एलएलएम की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- गुजरात मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।
क्या होगा वेतन
चयनित उम्मीदवार अन्य भत्तों के साथ 35,000-1,10,000 रुपये के वेतन के पात्र होंगे।
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
- गुजरात मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.gujaratmetrorail.com पर जाएं।
- यहां करियर विकल्प पर क्लिक करें।
- विभिन्न पदों की भर्ती से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी।
- जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके आगे ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
- सभी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें- गुजरात में पहली सी-लिंक परियोजना को मिली मंजूरी, मुंबई-सूरत की यात्रा का समय होगा कम
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines