गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, रेस्क्यू जारी

Gujarat, Gujarat News, Massive Fire Incident, Private chemical Company, Vadodara, Ahmedabad

आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी।

Gujarat: गुजरात के वडोदरा से आग की भयावह तस्वीर सामने आई है। प्रदेश के वडोदरा के पादरा तहसील के पास एक प्राइवेट केमिकल कंपनी में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। दमकल विभाग के कर्मी मौके पर हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह आग कैसे लगी? इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है। लेकिन आग में कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1632214281566691328?s=20

इसलिए नहीं बुझ रही आग

वड़ोदरा के अग्निशमन अधिकार आरवी पुआर ने बताया कि हमें 2 से 2:30 बजे के बीच आग की सूचना मिली थी। अभी मौके पर 7-8 अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है। कंपनी में सॉल्वेंट बेस उत्पाद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है, काम जारी है।

28 फरवरी को अग्निकांड में दो मजदूरों की हुई थी मौत

इससे पहले 28 फरवरी को गुजरात के वलसाड जिले के सरिगम स्थित वैन पेट्रोकेम फार्मा कंपनी में अचानक आग लग गई थी। आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था। इससे दो मंजिला इमारत की एक साइड का हिस्सा गिर गया था। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि दो मजदूर घायल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ